Saturday, July 27, 2024
HomeSportsWPL 2024 Auction: WPL Auction खत्म, बेस प्राइस से 20 गुना...

WPL 2024 Auction: WPL Auction खत्म, बेस प्राइस से 20 गुना ज्यादा प्राइस पर बिकी काश्वी, वृंदा दिनेश ने भी चौंकाया दिया

WPL 2024 Auction : 2023 में महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन खेला गया और बहुत सफल रहा। WPL Auction में दुनिया के कई स्टार खिलाड़ियों को मिला मौका और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस सीजन का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में हुआ। बची हुई राशि के साथ पांचों फ्रेंचाइजी ने इसमें अपनी टीम पूरी की।

WPL 2024 Auction
WPL 2024 Auction

WPL 2024 Auction: खत्म हुआ ऑक्शन
नीलामी खत्म हो गई है। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में काश्वी गौतम और एनाबेल सदरलैंड सबसे महंगी खिलाड़ी रहें। सदरलैंड को दिल्ली और काश्वी को गुजरात ने दो-दो करोड़ रुपये में खरीदा है। वृंदा दिनेश को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़, शबनिम इस्माइल को मुंबई ने 1.2 करोड़, फीबी लिचफील्ड को गुजरात ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। ये पांचों इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। इस ऑक्शन से पहले कुल 30 स्लॉट खाली थे और 165 में से 30 खिलाड़ी ही बिकीं। सभी टीमों के 18-18 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। एक टीम में अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular